फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People shivered from the cold in the rain and cold wave

बारिश और शीत लहर में ठंड से ठिठुर उठे लोग

Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People shivered from the cold in the rain and cold wave
गौरीगंज/अमेठी। क्षेत्र में भीषण शीत लहर और बारिश के चलते बढ़ी ठंड से लोग बेहाल हैं। बुधवार सुबह से बिगड़ा मौसम और गुरुवार सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार दिन भर चलती रही। इसके चलते शुक्रवार पूरा दिन ठंड से लोग परेशान रहे तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकली है। गुरुवार पूरा दिन जहां धुंध छाई रही और बूंदाबांदी होती रही वहीं देर शाम रिमझिम में बदल गई। तकरीबन पूरे जिले में गुरुवार पूरी रात रुक-रुककर बारिश होती रही जो शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को पूरा दिन हल्की हल्की बारिश के साथ धुंध छाई रही।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सड़कों के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे व बारिश की मार से किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। बारिश के कारण आवागमन करने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चल रही हवा से कड़ाके की ठंड व शीत लहर का कहर पूरा दिन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की चिंता बढ़ी
बारिश और कोहरे के चलते किसान खासे परेशान हैं। बूंदाबांदी व कोहरे की मार सरसों व अरहर की फसलों के लिए अभिशाप बन सकती है। किसानों का कहना है कि यदि कोहरे व बारिश का दौर लंबे समय तक चला तो फसलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। कोहरा व बूंदाबांदी सरसों, अरहर व आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed