फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People of a particular community fired firecrackers on the temple

समुदाय विशेष के लोगों ने मंदिर के पास दागे पटाखे

Mon, 10 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
People of a particular community fired firecrackers on the temple
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर में सोमवार को निकले बारावफात जूलूस में शामिल लोग माता दुर्गा के मंदिर के चबूतरे पर पटाखा फोड़ने लगे। मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस के पहुंचाने के बाद जुलूस आगे बढ़ा। इस बीच पूरे बवाल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 नामजद व कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गाईमऊ गांव से सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बारावफात का जुलूस निकाला गया। इस दौरान गांव में स्थित एक दुर्गा मंदिर के पास पहुंचने पर जुलूस में शामिल युवा मंदिर के चबूतरे पर पटाखा फोड़ने लगे। मंदिर में पूजा कर रहे गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो जुलूस में शामिल संप्रदाय विशेष के युवा भड़क गए। विवाद होता देख गांव के और लोग मंदिर पर पहुंचे और विरोध करते हुए उन लोगों का वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को आगे बढ़ाया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एकत्र होने लगे। कानून व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। समुदाय के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तहरीर देने को कहा। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित कर होगी कार्रवाई
एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि तहरीर तथा वायरल वीडियो के आधार पर माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है। कहा कि मौके पर थाना क्षेत्र में कई जुलूस निकले हैं। जुलूस समाप्त होने के बाद शामिल सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed