फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People close to Gandhi family entered the election campaign for the second time

Amethi News: दूसरी बार चुनावी समर में उतरे गांधी परिवार के करीबी

Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
People close to Gandhi family entered the election campaign for the second time
अमेठी सिटी। यह दूसरा मौका है, जब अमेठी की जनता गांधी परिवार के चुनाव लड़ने की जिद कर रही थी। धरना-प्रदर्शन तक किया। ऊहापोह व असमंजस के बीच शुक्रवार की सुबह कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतार दिया। गांधी परिवार के करीबी होने के साथ ही वह सोनिया गांधी के चाणक्य माने जाते हैं। इससे पहले 1991 में कैप्टन सतीश शर्मा को चुनाव लड़ाया गया था।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अमेठी आए कैप्टन सतीश शर्मा भी यहां सियासी पारी खेल चुके हैं। सांसद प्रतिनिधि, फिर सांसद व मंत्री तक सफर उन्होंने अमेठी के रास्ते तय किया था। राजीव गांधी की हत्या के बाद 1991 में जब सोनिया गांधी ने राजनीति से दूरी बनाई तो उन्हें काफी मनाने की कोशिश की गई। बात न बनने पर कांग्रेस ने कैप्टन सतीश शर्मा को राजीव गांधी के निधन से रिक्त हुई अमेठी सीट से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन

1991 में हुए उप चुनाव में कैप्टन पहली बार अमेठी से सांसद बने और केंद्र की सरकार में मंत्री भी। 1996 के आम चुनाव में कैप्टन ने दूसरी बार अमेठी से जीत दर्ज की। 1998 में हुए आम चुनाव में कैप्टन सतीश शर्मा को भाजपा के डाॅ. संजय सिंह ने हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1999 में जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय हुई और अमेठी सीट से चुनाव मैदान में उतरीं तो कैप्टन सतीश शर्मा को रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया। रायबरेली में काफी समय से हार का सामना कर रही कांग्रेस को कैप्टन शर्मा ने जीत दिलाई।

कैप्टन सतीश शर्मा ने रायबरेली में दोबारा कांग्रेस के जीत की शुरुआत की। यह सिलसिला 2019 तक कायम रहा। अब एक बार फिर 2024 के रण में कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed