फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   people awared by government schemes along with medical consult

चिकित्सा परामर्श संग दी योजनाओं की जानकारी

Sun, 31 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
people awared by government schemes along with medical consult
गौरीगंज (अमेठी)। रविवार को जिले की सभी 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। इस दौरान स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में पनप रही गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रत्येक रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित होता है। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को देखकर चिकित्सक उन्हें उचित सलाह व दवाएं उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन

मेले में स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फॉलो-अप की व्यवस्था रहती है। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू नहीं खाने के प्रति जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं के साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मेले में लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी देने के अलावा गोल्डन कार्ड भी बनाकर वितरित किया गया।
इन केंद्रों पर लगा मेला
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि रविवार को भटगवां, सैंठा, जेठू मवई, हरदो, नंदमहर, दक्खिनवारा, अड़ारू, गोसईंगंज, विश्ेाषरगंज, भेटुआ, शिवगंज, मडेरिका, अमेयमाफी, रामगंज, चंडेरिया, कस्थुनी, नेवादा, थौरी, रानीगंज, सरेसर, सत्थिन, महौना, अलाईपुर, शाहमऊ, ओदारी, जायस, राजा फत्तेपुर, इन्हौना, फूला, साटन का पुरवा पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ।

अब तक हो चुका 13,698 मरीजों का उपचार
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दस जनवरी को 4,507 मरीजों का तो 17 जनवरी को 4,611 व 24 जनवरी को 4,580 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 1,154 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। प्रत्येक मेले में उपचार के लिए 100 चिकित्सक व 465 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed