फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are suffering due to harsh sun and heat

Amethi News: कड़ी धूप व गर्मी से लोग बेहाल

Mon, 29 Apr 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to harsh sun and heat
गौरीगंज शहर में रविवार को धूप से बचाव को मुंह ढक कर गुजरती युवतियां।-संवाद
अमेठी सिटी। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण रविवार को भी लोग बेहाल रहे। सुबह से कड़ी धूप होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह दस बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घर से बाहर निकले लोग इधर-उधर छाया तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। कुछ ही देर में सड़कें गर्म तवे सी तपने लगीं। अवकाश होने से ज्यादातर लोग घरों में रहे। घर में पंखे और कूलर भी गर्म हवा देने लगे। राहगीर भी तेज धूप और लू से बचने के लिए मुंह ढककर चलते दिखे।
विज्ञापन


दिनभर तेज हवा के चलते लू का असर बना रहा जिसके चलते दोपहर के समय बाजार भी सुनसान नजर आए। तेज गर्मी से बचने के लिए लोगों ने जहां पंखों और कूलर का सहारा लिया तो वहीं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज कस्बे में कही भी नगर पालिका परिषद की ओर से न तो प्याऊ बनाए गए हैं और न ही छांव की कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की गई है। ऐसे में सड़कों के किनारे लगे हैंडपंप भी सहारा बने तो पेड़ की छांव में राहत लेना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ सड़क व बाजारों में सन्नाटा पसरा गया जो देर शाम तक जारी रहा।




तेज गति से चलेगी पछुआ हवा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। 6.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली दक्षिण-पश्चिमी हवा ने लोगों को परेशान किया। बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने एवं हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed