फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pension of 9273 elderly people put om hold

9273 बुजुर्गों की पेंशन पर लगी रोक

Fri, 11 Nov 2022 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
pension of 9273 elderly people put om hold
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 9273 बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन पर रोक लगा दी गई है। इनमें 8878 पेंशनभोगी जांच में मृतक पाए गए हैं वहीं 395 दर्ज पते पर निवास नहीं करते मिले। इनकी पेंशन पर रोक लगाते हुए समाज कल्याण विभाग दोबारा जांच में जुटा है। इसके अलावा ई-केवाईसी न कराने पर 9362 बुजुर्गों की पेंशन अटक गई है। वहीं ई-केवाईसी पूर्ण कराने वाले 61,316 बुजुर्गों के खाते में दो त्रैमासिक की पेंशन राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। प्रति वर्ष आवेदन लेने व पुराने लाभार्थियों के जीवित होने का सत्यापन करने के बाद जून, सितंबर, दिसंबर व मार्च माह में तीन माह की पेंशन राशि एक साथ बैंक खाते में निर्गत की जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में नए आवेदनकर्ताओं को तो आधार प्रमाणीकरण फॉर्म जमा होने से नियमित पेंशन मिल रही है लेकिन वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले से योजना में जुड़े ऐसे बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार जागरूक करने व गांव में ही ई-केवाईसी की सुविधा देने के बावजूद 61,316 बुजुर्गों का आधार प्रमाणीकरण हो सका। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद विभाग ने जांच कराई तो 8878 मृतक मिले जिनकी पेंशन बंद कर दी गई तो 395 बुजुर्ग अपने दर्ज पते पर निवास करते नहीं मिले जिसके कारण उनकी पेंशन पर रोक लगा दी गई है। लगातार अभियान के बावजूद 9362 की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने से दो त्रैमासिक से उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जांच के दौरान 361 का आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया फेल हो गई है तो 18 का आधार संदिग्ध मिला है।

जांच के बाद अपात्रों से होगी रिकवरी
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार प्रमाणीकरण के दौरान जांच में 8878 मृतक मिले व 395 दर्ज पते पर निवास नहीं कर रहे। सभी की दोबारा जांच कराई जा रही है। जांच में अपात्र या मृत्यु के बाद पेंशन लेने वाली राशि की रिकवरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त आधार प्रमाणीकरण न कराने वाले बुजुर्गों से संपर्क कर उनकी ई-केवाईसी पूर्ण कराते हुए पेंशन राशि का भुगतान करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed