{"_id":"63f1121475fed8d1af0cef54","slug":"pds-distribution-amethi-news-lko670138673-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: 3.73लाख उपभोक्ताओं को 20 फरवरी तक मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: 3.73लाख उपभोक्ताओं को 20 फरवरी तक मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आवंटित राशन उपभोक्ताओं को 20 से 28 फरवरी तक मिलेगा। मशीन से संचालित कोटे की दुकान से उपभोक्ताओं को निशुल्क मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत जिले में संचालित 765 कोटे की दुकानों से पूर्ति विभाग 70,362 अंत्योदय व 3,03,641 पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को राशन मिल रहा है। फरवरी माह में आवंटित राशन की आपूर्ति शुरू हो गई है।
पूर्ति विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रचलित 70,362 अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए 14075.60 क्विंटल गेहूं व 10556.70 क्विंटल चावल आवंटित हुआ है। इसी तरह पात्र गृहस्थी के 3,03,641 कार्ड धारकों के 12,11,721 यूनिट के लिए 36351.63 क्विंटल गेहूं व 24234.42 क्विंटल चावल का भी आवंटन हो चुका है।
विज्ञापन
आपूर्ति मिलने के बाद दुकान से संबद्ध उपभोक्ताओं को राशन भी वितरित हो सके इसके लिए आयुक्त सौरभ बाबू ने पूर्ति विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में 20 से 28 फरवरी तक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन वितरित कर प्रमाण पत्र देने को कहा है।
आयुक्त का पत्र मिलने के बाद पूर्ति विभाग निर्धारित रोस्टर में योजना के तहत आवंटित राशन में अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किग्रा (10 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल) तो पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा (दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम) चावल निशुल्क वितरित करने की तैयारी में जुटा है।