{"_id":"5ea9a3cf8ebc3e904f438c5d","slug":"pcf-manager-amethi-news-lko519627073","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ प्रबंधक व सेंभुई केंद्र प्रभारी से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ प्रबंधक व सेंभुई केंद्र प्रभारी से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गेहूं क्रय केंद्र पर दस्तावेज दुरुस्त नहीं रखना बुधवार को पीसीएफ प्रबंधक व सेंभुई क्रय केंद्र प्रभारी को भारी पड़ा। डीएम ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले वे केंद्र पर अब तक सिर्फ चार किसानों से 190 क्विंटल गेहूं खरीद होने की जानकारी सामने आई। व्यवस्था से नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी व प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब देते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया है।
किसानों को फसल समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने व बिचौलियों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने छह एजेंसी के 50 क्रय केंद्र निर्धारित करते हुए 15 अप्रैल से खरीद शुरू करवाई थी। क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी की मिल रही शिकायत के बाद डीएम अरुण कुमार ने बुधवार को गौरीगंज तहसील के सेंभुई स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले तो प्रबंधक पीसीएफ केंद्र से जुड़ी जानकारी नहीं दे सके। केंद्र पर अब तक सिर्फ चार किसानों से 190 क्विंटल गेहूं की खरीद होने, किसानों को खरीद की रसीद नहीं देने, दस्तावेज दुरुस्त नहीं होने तथा केंद्र पर मौजूद लोगों द्वारा खरीद में गड़बड़ी की शिकायत किए जाने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी व प्रबंधक पीसीएफ को नोटिस जारी कर तत्काल केंद्र पर व्यवस्था दुरुस्त कर किसानों से टोकन सिस्टम से खरीद करते हुए उनके भुगतान व अन्य दस्तावेजों को अपडेट कर जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने केंद्र पर मिली कमियों में सुधार नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की कार्रवाई से क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।