फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patriotic songs will echo today in the glory of the tricolor

Amethi News: तिरंगे की शान में आज गूजेंगे देशभक्ति के तराने

Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs will echo today in the glory of the tricolor
अमेठी। स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ आज मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों का वंदन थीम के तहत जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सुबह 09.15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताने के साथ ही शहीद देश भक्तों के जीवन पर प्रेरक प्रसंग व उनके जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में देश प्रेम की भावना जागृत किए जाने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबंध लेखन का आयोजन के साथ ही ग्राम पंचायत एवं विकास खंड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सुबह 8.00 बजे से पांच किमी. क्राॅसकंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सात लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक आवास, व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्र्रध्वज फहराया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र द्वारा सुबह 11 बजे से राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना से ब्लॉक मुख्यालय मुसाफिरखाना तक 75 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed