फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patriotic songs echoed everywhere on Republic Day

Amethi News: गणतंत्र दिवस पर चहुंओर गूंजे देशभक्ति के तराने

Wed, 28 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed everywhere on Republic Day
अमेठी सिटी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को उत्साह से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के बाद देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों और छात्राओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
विज्ञापन




नवीन कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी संजय चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वालों को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन



रिजर्व पुलिस लाइन में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली। मार्चपास्ट में नागरिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, रेडियो शाखा, यूपी-112, स्वाट टीम सहित 16 टोलियों ने भाग लिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान पालन की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन परिसर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज प्रथम, सरयूदेवी सरस्वती विद्या मंदिर केशवनगर द्वितीय और यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परेड में उत्कृष्ट ड्रिल प्रदर्शन पर पुलिस कार्यालय की द्वितीय टोली प्रथम रही। दुर्गा वाहिनी महिला टोली को द्वितीय और भारत स्काउट व गाइड्स की टोली को तृतीय स्थान मिला। यूपी-112 सेवा में बेहतर रिस्पांस टाइम दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों सहित 89 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विकास भवन में सीडीओ सचिन कुमार सिंह, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता और अन्य सभी विभागों में विभागध्यक्षों ने ध्वज फहराने के साथ लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed