फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients increased in OPD due to viral fever

बदलता मौसम बना रहा बीमार, बढ़ी मरीजों की संख्या

Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in OPD due to viral fever
04 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी भीड़। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। वायरल फीवर का असर जिले में भी है। पिछले सात दिनों में जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ी है। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में एक भी डेंगू व मलेरिया के मरीज नहीं मिले हैं। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर मरीज वायरल फीवर के हैं।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के साथ जिले में भी वायरल फीवर का असर नजर आने लगा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। अकेले संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब 600 मरीज आ रहे हैं। इनमें से करीब 250 मरीज वायरल से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 350 से 400 मरीज आते थे। इधर अचानक ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 550 से 600 तक पहुंच गई है। यही हाल जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल की समस्या बढ़ जाती है। जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की जांच कराकर उन्हें दवा दी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुउल्लाह ने बताया कि फिलहाल जिले में डेंगू व मलेरिया का कोई भी मरीज नहीं मिला है।

बरतें सावधानी
डॉ. पीके उपाध्याय ने कहा कि लोगों को इस संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने घरों के साथ ही आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। रखा हुआ या बासी खाना नहीं खाएं। ताजे भोजन के साथ ही पानी को उबालने के बाद ही पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed