{"_id":"618d58c6c4f5f649fe73e60f","slug":"passenger-trains-on-track-diverted-passengers-upset-amethi-news-lko6039928156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक की पैसेंजर ट्रेनें डायवर्ट, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक की पैसेंजर ट्रेनें डायवर्ट, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-जफराबाद रेलखंड पर श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह डाउन बाक्सन मालगाड़ी के डीरेल होने के बाद पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के डीरेल होने के बाद संचालन विभाग ने ट्रैक की ट्रेनों को दूसरे मार्ग से संचालित किया। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने के जानकारी के बाद अफरा-तफरी मची रही। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए निजी वाहनों से लखनऊ जाना पड़ा तो अधिकांश को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
लखनऊ जफराबाद रेलखंड के यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन परेशानियों से भरा रहा। ट्रैक पर सुबह मालगाड़ी के डीरेल होने से आवागमन प्रभावित हो गया। ट्रेन डीरेल होने के बाद संचालन विभाग ने ट्रैक की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया। ट्रेन से यात्रा करने स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के मार्ग परिवर्तित होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मचा गया।
आनन-फानन ट्रेन के ठहराव स्टेशन की जानकारी होने के बाद यात्री निजी वाहन से जाने को मजबूर दिखे तो कई यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। स्टेशन मास्टर बत्ती लाल मीणा ने बताया मालगाड़ी डीरेल होने से ट्रैक की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि यात्रियों को मार्ग परिवर्तित होने के साथ ट्रेन का ठहरवा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन तक आने के बाद उन्हें बैरंग वापस जाना पड़ा और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर फैजाबाद और प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक के रास्ते गुजारे जाने से यात्रियों को दिन भर सफर कर परेशानियां उठानी पड़ीं। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनके इंतजार में आए परिजन को भी रूट डायवर्ट होने का पता चलने पर काफी दिक्कतें हुई।
इन गाड़ियों का रूट हुआ डायवर्ट
बेगमपुरा एक्सप्रेस व उपासना एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस हरिहर एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के रास्ते तो पटना-कोटा एक्सप्रेस फैजाबाद रेल ट्रैक से संचालित की गई।