{"_id":"67a266f60e30c2294e01e647","slug":"passenger-train-is-cancelled-how-to-reach-prayagraj-amethi-news-c-96-1-ame1002-134246-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त है, प्रयागराज कैसे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त है, प्रयागराज कैसे जाएं
Wed, 05 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रयागराज में चल रहे महाकुभ में गंगा स्नान करने की इच्छा पूरी करने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। मंगलवार को ट्रैक पर संचालित इकलौती लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। बस की सुविधा भी नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशान रहे। अंत में प्रतापगढ़ के रास्ते श्रद्धालु परेशानी भरा सफर करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने की इच्छा लेकर मंगलवार को गौरीगंज, फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि लखनऊ से सभी स्टेशनों पर ठहराव संग प्रयागराज संगम जाने वाली इकलौती लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन निरस्त है। बस की भी सुविधा नहीं मिली। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह फीका नहीं पड़ा। श्रद्धालु दूसरी ट्रेन की जानकारी लेते रहे।
गौरीगंज स्टेशन पर मौजूद बुजुर्ग शकुंतला देवी ने आरपीएफ कर्मी से पूछा कि भैया प्रयागराज कुंभ जाना है, पैसेंजर ट्रेन निरस्त है, कैसे जाएं। आरपीएफ कर्मी ने कहा कि अम्मा इंटरसिटी आ रही है। उससे प्रतापगढ़ स्टेशन चली जांए, वहां से दूसरी ट्रेन मिल जाएगी। कुछ देर बाद लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आई तो श्रद्धालु गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए ट्रेन पर सवार होकर रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पूर्व जारी आदेश के क्रम में लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर निरस्त है। यात्रियों को ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी दी जा रही है।