फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parvez Alam tops in essay and speech

Amethi News: निबंध व भाषण में परवेज आलम अव्वल

Tue, 11 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Parvez Alam tops in essay and speech
 राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत सोमवार को राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। शिक्षकों ने परीक्षा में सफलता के लिए प्रभावी तैयारी के उपाय साझा किए।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजरा और नंदनी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि अंशिका और अभिषेक दूसरे व परवेज आलम तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में परवेज आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, धर्मजीत दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी परवेज आलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। धर्मजीत दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने कहा कि पाठ्यक्रम केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जित करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वही प्रश्न पूछे जाते हैं जो पाठ्यक्रम से जुड़े होते हैं, इसलिए विषयों को गहराई से समझकर पढ़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अध्ययन के लिए निश्चित समय निर्धारित करें, विषयवार रोस्टर बनाएं और रटने के बजाय लिखकर अभ्यास करें। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed