फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   panchayat protsahan yojana

पुरस्कृत होंगी उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें

Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
panchayat protsahan yojana
गौरीगंज (अमेठी)। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत होंगी। इसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। आवेदन करने वाली पंचायतों को छह सवालों का साक्ष्य समेत ऑनलाइन जवाब देना होगा। पुरस्कार पाने के लिए न्यूनतम 45 अंक पाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

शासन ने पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। शासन का पत्र आने के बाद डीएम अरुण कुमार ने जिले की सभी पंचायतों से वर्ष 2019-20 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर निर्धारित प्रश्नावलियों को हमारी पंचायत पोर्टल पर स्व मूल्यांकित कर ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, बेहतर/उत्तम स्वशासन, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता तथा नियोजित विकास/ग्राम पंचायत विकास योजना पर 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। योजना का लाभ पाने के लिए न्यूनतम 45 अंक पाना अनिवार्य होगा। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि निर्धारित प्रश्नावलियों को पूरा करने वाली पंचायतों से आवेदन करने को कहा गया है। जिला स्तर पर सबसे अधिक अंक पाने वाली दस ग्राम पंचायतों को निदेशालय स्तर पर भेजा जाएगा। पुरस्कार योजना के लिए पंचायतों का चयन शासन स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed