फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Palpur village is in grief due to the death of three people of the same family

Amethi News: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गम में डूबा पालपुर गांव

Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Palpur village is in grief due to the death of three people of the same family
जगदीशपुर के पालपुर में परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गमगीन परिजन।संवाद
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। पालपुर गांव के लिए रविवार का दिन अशुभ रहा। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे दिन चीख-पुकार मची रही। घटना से हर कोई दुखी है।


पालपुर गांव निवासी राम किशोर कौशल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गडरियाडीह में किया गया। रविवार सुबह करीब सात बजे रामकिशोर के बेटे चंद्रमा कौशल, चंद्रकुमार कौशल, चंद्र प्रकाश और नाती विधिचंद्र कौशल, बालचंद्र कौशल, धरमचंद्र कौशल के साथ अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली के डलमऊ गए थे। वहां अस्थि विसर्जन के दौरान बालचंद कौशल, उनके बेटे आर्यांस, चाचा चंद्रकुमार कौशल की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे की सूचना जब पालपुर पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। परिवार के अन्य पुरुष तत्काल रायबरेली के लिए रवाना हो गए और घरों में मौजूद महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिलखती रही मां, हर आंख हुई नम
पालपुर गांव में जैसे ही पिता बालचंद कौशल और बेटे आर्यांस की मौत की खबर पहुंची, मातमी सन्नाटा छा गया। घर पर मौजूद पत्नी सीमा कौशल का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेसुध होकर बार-बार यही कहती रहीं कि हे भगवान! मेरे घर को क्यों उजाड़ दिया। सीमा की करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। बेटी रागिनी (18) और मिनी भी बार-बार पिता और भाई को पुकारती रहीं। उनका विलाप सुनकर हर दिल पसीज उठा। चाचा चंद्रकुमार कौशल की मौत की खबर सुनते ही पत्नी विजय लक्ष्मी कौशल बेसुध हो गईं। उनके बेटे अरुण, बहू रोशनी और पौत्र चेतन का रो रोकर बुरा हाल है।




एक साथ घर पहुंचे पिता, पुत्र और चाचा के शव तो मचा कोहराम
रविवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही पिता, पुत्र और चाचा के शव एक साथ घर पहुंचे, कोहराम मच गया। हर ओर चीख-पुकार मच गई। चार दिन के भीतर परिवार की चार पीढ़ियां समाप्त हो गईं। घटना की सूचना पर विधायक सुरेश पासी, ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह भी मौके पर पहुंचे। तीनों शवों का अंतिम संस्कार सोमवार को गडरियाडीह में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed