फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Palia West and Raghunathpur teams won the matches.

Amethi News: पलिया पश्चिम व रघुनाथपुर टीम ने जीते मैच

Sun, 15 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Palia West and Raghunathpur teams won the matches.
शाहगढ़। पूरे हीरालाल पांडेय गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओपी सिंह रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच गौरीगंज और पलिया पश्चिम जगदीशपुर के बीच खेला गया। पलिया पश्चिम जगदीशपुर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 102 रन बनाए।
विज्ञापन



गौरीगंज की टीम 90 रन पर ही सीमट गई। जगदीशपुर के प्रसून शुक्ल को 47 रन बनाने और दो विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला रघुनाथपुर और राम योद्धा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित 10 ओवर में राम योद्धा इलेवन ने 95 रन बनाए। रघुनाथपुर की टीम ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन




भुवनेश्वर को 22 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आयोजक दिव्यांशु पांडेय, राजेश तिवारी, नवनीत पांडेय, राकेश वर्मा, सतीश शुक्ल, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed