फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Padyatra led by SP MLA leaves for Ayodhya

Amethi News: सपा विधायक की अगुवाई में पदयात्रा अयोध्या रवाना

Tue, 12 Nov 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Padyatra led by SP MLA leaves for Ayodhya
 गौरीगंज में आयोजित पदयात्रा में जयकारे लगाते श्रद्धालु। -
अमेठी सिटी। सपा विधायक की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु सोमवार को पैदल 108 किलोमीटर दूर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस बीच रणंजय इंटर कॉलेज मैदान सहित पूरा कस्बा भगवामय नजर आया। पदयात्रा में घोड़े व हाथी भी शामिल रहे। ढोल नगाड़े के बीच जमकर आतिशबाजी की गई। गाजे-बाजे के साथ शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। लोगों ने जगह-जगह राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की। पदयात्री 14 नवंबर को प्रभु श्रीराम के दर्शन कर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन




विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को बड़ी संख्या में रामभक्तों संग अयोध्या प्रभु श्रीराम के दर्शन को पैदल रवाना हुए। पदयात्रा से पहले रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में उत्तराखंड पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य महाराज, सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन



उत्तराखंड पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि प्रभु राम के दर्शन को कार्तिक माह में पैदल जाना धार्मिक अनुष्ठान है। राजनेता ऐसे कार्यक्रम की अगुवाई करें, यह समाज के लिए बहुत बड़ी बात है। मौनी स्वामी ने कहा कि प्रभु राम के दर्शन की इच्छा मन में आना ही भक्ति व मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। यह पदयात्रा समाज के लिए अनुकरणीय है। राज्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म हमारी आस्था है। पैदल प्रभु श्रीराम के दर्शन को जाना सनातन की पहचान है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रभुराम के दर्शन को रवाना होने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंच पर लगा भाजपाइयों का जमावड़ा
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा में सपाई नदारद रहे। पूरा गौरीगंज कस्बा भगवामय नजर आया। जनसभा स्थल रणंजय इंटर काॅलेज मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




सपा विधायक ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पदयात्रा के पहले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में मैंने अयोध्या धाम जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था, लेकिन उस समय दलीय प्रतिबद्धता के चलते नहीं जा सका। उस समय राजनीतिक आकाओं ने कहा कि उनका दल नहीं जाएगा। इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल प्रभु राम के दर्शन कर अपना जीवन धन्य करना ही नहीं है, बल्कि सनातन विरोधी मानसिकता के राजनेताओं को जवाब देना भी है। जो हमारे देवी-देवताओं को गाली देते हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। तुलसीदासजी की लेखनी पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। रामचरितमानस की प्रतियां जलवाते हैं। जो हिंदू धर्म के लोगों को जातियों में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं।


चर्चा में रहा विधायक का नारा
एमएलसी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान के साथ शुरू हुए विधायक के सपा विरोधी तेवर जारी हैं। अब तक उन्होंने सपा से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन सनातन धर्म के बहाने वह सपा पर परोक्ष रूप से हमलावर हैं। सोमवार को पदयात्रा शुरू करने से पहले विधायक ने लोगों के बीच एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम लगवाकर बड़ा संकेत दे दिया। विधायक के नारे को लेकर क्षेत्र की राजनीति गर्म हो गई है।




विधायक संग रवाना हुए मुस्लिम समाज के लोग
गौरीगंज से अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए सोमवार को रवाना हुए लोगों में मुस्लिम सजाज के लोग भी शामिल हुए। जावेद खान संग सहनूर खान, मोहम्मद अनीश, मोनू सहित कई लोग मौजूद रहे। जावेद खान ने बताया कि विधायक संग वह लोग भी प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed