फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paddy transplanting and sowing have gained momentum due to the rain.

Amethi News: बारिश से धान की रोपाई और बोआई ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy transplanting and sowing have gained momentum due to the rain.
शाहगढ़ के छोटा कोट में बैल से खेत की जोताई करता किसान। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में लगातार हो रही बारिश से खरीफ सीजन की खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। धान की रोपाई के साथ अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का, रागी, कोदो और हरे चारे की फसलों की बोआई तेज हो गई है। पखवाड़े भर से किसान खेतों की जोताई, समतलीकरण, मेड़बंदी और खरपतवार साफ करने में जुटे थे। तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी और पानी मिलने से बुधवार को धान की रोपाई तेज हो गई। सूखे पड़े खेतों में भी किसान खरीफ फसलों की बोआई में जुट गए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


---------------
अच्छी होगी पौध की बढ़वार
सिंहपुर। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान की नर्सरी, मक्का, अरहर समेत खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिली है। किसान रिंकू सिंह, राजेश यादव, आनंद तिवारी, राजू और देवीशंकर मिश्र ने बताया कि अब सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी और पौध की बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धान की रोपाई में जुटे किसान
भादर। बुधवार को हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भरने से किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। किसान जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, सालिकराम यादव और सुरेश पांडेय ने बताया कि बारिश से अरहर, तिल, बाजरा, ज्वार, मक्का, रागी, कोदो और चारे की फसलों की बोआई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बारिश से लौटे किसानों के चेहरे पर मुस्कान
मुसाफिरखाना। अच्छी बारिश के बाद किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। किसान राम मनोरथ पांडेय, हरिशंकर पाल और भानुप्रताप पांडेय ने बताया कि यदि आगे भी इसी तरह बारिश होती रही तो इस बार धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed