{"_id":"5fd39d048ebc3e3dcf01d62e","slug":"paddy-purchaging-inspection-amethi-news-lko554331479","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने परखी धान क्रय केंद्रों पर खरीद की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने परखी धान क्रय केंद्रों पर खरीद की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। फसल समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीद सुनिश्चित कराने के लिए एडीएम ने कई क्रय केंद्रों पर धान खरीद की हकीकत परखी। केंद्र पर कमी मिलने तथा लक्ष्य के अनुसार खरीद नहीं होने पर प्रबंधक पीसीएफ व केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए जवाब-तलब किया है। एडीएम ने सुविधा व संसाधनों के बीच पारदर्शी ढंग से किसानों से धान खरीद व भुगतान करने का निर्देश दिया है।
किसानों की उनकी उपज का निर्धारित मूल्य दिलाने के लिए जिले में संचालित छह एजेंसी के 53 क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की मनमानी रोकने के लिए एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कई क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने विपणन शाखा जामों, जाफरगंज मंडी समिति के साथ पीसीएफ एजेंसी के निहालगढ़, नेवादा व पिंडारा धान क्रय केंद्र पहुंचीं।
निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा जामों में 253 किसानों से 14,870.80 क्विंटल तो निहालगढ़ में 6,029.60 क्विंटल, मंडी समिति जाफरगंज में 90 किसानों से 4,568.40 क्विंटल तथा नेवादा क्रय केंद्र पर 23 किसानों से 1,454 क्विंटल धान की खरीद पाई गई।
विज्ञापन
नेवादा क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा व पंखा खराब होने के साथ मूलभूत सुविधाओं का आभाव मिला। नेवादा क्रय केंद्र पर अव्यवस्था व धीमी खरीद से नाराज एडीएम ने डिप्टी आरएमओ भीमाचद्र गौतम को जिला प्रबंधक पीसीएफ व केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब प्राप्त कर परीक्षण करते हुए कार्यवाही कर रिपोर्ट उपलब्ध का निर्देश दिया है।
एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से समन्वय बनाकार धान की खरीद करने, क्रय केंद्र से किसानों को बिना खरीद वापस नहीं करने का निर्देश दिया। एडीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी होने तथा लक्ष्य के अनुसार खरीद नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।