फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paddy crop benefits from rain

बारिश से धान की फसल को फायदा

Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop benefits from rain
गौरीगंज/जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश का मिलाजुला असर दिख रहा है। इससे जहां धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं सब्जी की खेती करने वालों के चेहरे पर हवाई उड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी। तेज धूप व तापमान सामान्य से ज्यादा होने के कारण फसलों के सूखने की स्थिति पैदा हो गई थी। खेतों में पानी की कमी के कारण ज्यादातर किसान खेतों में पानी लगा रहे थे। इससे खेती की लागत बढ़ रही थी। मंगलवार शाम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है जिससे धान की फसल को संजीवनी मिल गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि इस समय बारिश उपयुक्त समय पर हो रही है। फसलों पर इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उत्पादन लागत में कमी आएगी। मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान कम होने से मौसम ख़ुशगवार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि इस बारिश से अरहर जैसी दलहनी फसलों को भी फायदा पहुंचेगा। वैज्ञानिक डॉ. ओपी सिंह के अनुसार इस बारिश से धान की उपज बेहतर होगी।
चिलूली गांव के किसान विजय कुमार सिंह ने कहा कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। खाली खेतों में सरसों की बुवाई के लिए पर्याप्त नमी मिल जाएगी। पूरे धराधरी गांव के हरि प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस समय धान की फसल गाले की अवस्था में है। इस बारिश से उत्पादन पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा।
जिले के कई गांवों के किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया है। सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को पिछले साल लॉकडाउन में सब्जियों का भाव न मिलने के कारण खेतों में ही जोतनी पड़ी थी।

लगातार बारिश से टमाटर, कद्दू, भिंडी, फूलगोभी, पत्तागोभी, खीरा, बैगन, फ्रेंचबीन, मिर्चा, की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। नियावां निवासी श्रीचंद मौर्य, प्रेम चंद मौर्य, गुरु बक्श मौर्य आदि ने बताया की वे सभी लोग बैगन, तोरई, लौकी कद्दू, भिंडी, मिर्च टमाटर आदि की खेती करते हैं। बारिश में पूरी लागत मिट्टी में मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed