{"_id":"609ac0158ebc3ed1e853e160","slug":"oxygen-cylinder-refilling-stopped-from-one-plant-amethi-news-lko5777321128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में खराबी से एक प्लांट में ऑक्सीजन रीफिलिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में खराबी से एक प्लांट में ऑक्सीजन रीफिलिंग बंद
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा सेक्टर में स्थित नन्दन गैसेज के रीफिलिंग प्लांट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते ऑक्सीजन सिलेंडर की रीफिलिंग बंद हो गई। ऐसे में प्रशासन अन्य स्थलों से अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करा रहा है।
यूपीएसआईडीए के उतेलवा सेक्टर में स्थित नन्दन गैसेज नामक फर्म के ऑक्सीजन प्लांट की मशीन में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई। ऑक्सीजन सिलेंडर की रीफिलिंग बंद होने की सूचना पर सोमवार शाम एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी, सीओ मुसाफिरखना मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों के टेक्नीशियन को बुलाकर मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को लखनऊ के एक फैक्टरी के टेक्नीशियन से वार्ता के बाद मशीन के के कुछ उपकरणों को खोलकर मरम्मत के लिए लखनऊ भेजा गया। एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी ने बताया कि रीफिलिंग टैंक में पहले से दो टन गैस मौजूद थी।
विज्ञापन
सोमवार को तीन टन गैस दोबारा डलवाई गई जिसके बाद भी मशीन नहीं चल सकी। सिलेंडर को टैंक से खोलवाकर लखनऊ बनवाने के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने यूनिट संचालक को खराबी दूर होने पर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जिले में नहीं ऑक्सीजन की कमी
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जगदीशपुर ऑक्सीजन रिफलिंग यूनिट में खराबी आने के बाद भी जिले के सभी एल-2 व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कहा कि जरुरत के अनुसार जगदीशपुर के भेज में मौजूद रिजर्व स्टाक तथा गोरखपुर व वाराणसी से ऑक्सीजन मंगाई जा रही है। कोविड मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुरुप ऑक्सीजन दी जा रही है।