{"_id":"5fc132a08ebc3e9bfc4f8350","slug":"overbridge-amethi-news-lko5520929133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी छोर पर जल्द शुरू होगा पिलर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी छोर पर जल्द शुरू होगा पिलर निर्माण
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा मार्ग स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के निर्माण की बाधा दूर हो गई है। उत्तरी छोर पर भी पिलर का निर्माण हो सके इसके लिए व्यापारी चिन्हित स्थल पर हुए निर्माण को हटाने में जुटे हैं।
शहर के ककवा रोड पर पडने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है। निर्माण में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए जद में आने वाले मकानों की निशानदेही कर उन्हें नोटिस दिया गया थी।
नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा था। व्यापारियों को तत्काल निर्माण हटाने की बात कहते हुए प्रशासन ने 19 दिसंबर की समय सीमा निर्धारित की थी। बावजूद इसके जब संबंधित लोगों ने निर्माण नहीं हटाना शुरू किया तो प्रशासन जेसीबी द्वारा चिन्हित भूमि से निर्माण को हटाने के लिए उतर आया।
विज्ञापन
बवाल के बाद अब व्यापारी व मकान स्वामी मजदूरों को लगाकर भूमि से निर्माण हटाने में जुटे हैं। शुक्रवार को ककवा रोड पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मकानों को तोड़ने का कार्य होता दिखा। मकान तोड़ने में मजदूरों को काफी सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं। सड़क से राहगीर को आना जाना है।
साथ ही भवन की सुरक्षा को भी ध्यान में रखना है। गौरतलब होगा कि क्रासिंग के दक्षिण अंतिम सातवें पिलर का निर्माण प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था के जेई अतुल पाल ने बताया कि दक्षिणी छोर के पिलर का निर्माण प्रगति पर है। कहा कि जल्द ही रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी छोर पर पिलर निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।