फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Outsourcing electricity workers will boycott work for 72 hours

Amethi News: 72 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी

Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing electricity workers will boycott work for 72 hours
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित हैं। मांगें पूरी नहीं होने के कारण सोमवार रात 12 बजे से 72 घंटे कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



जिले के आउटसोर्सिंग संगठन के मंत्री अरुण मिश्र ने बताया कि बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। ऊर्जा निगम को संगठन ने बीते दिनों लखनऊ में आयोजित धरने के दौरान लेबर का अनुबंध कर लाइनमैन, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, 55 वर्ष का हवाला देकर कर्मचारियों को कार्य से हटाने, ईपीएफ घोटाले की जांच न करने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों की कार्य पर वापस न लेने आदि का ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन



इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। बताया कि 20 मई काे 72 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। विभागीय कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed