{"_id":"634af9b9eeba9c220938d29c","slug":"out-of-151-complaints-only-22-could-be-resolved-amethi-news-lko653036654","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 शिकायतों में 22 का ही हो सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 शिकायतों में 22 का ही हो सका निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं। उनमें से मौके पर महज 22 का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को दे दिया गया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज, सीडीओ सान्या छाबड़ा के नेतृत्व में अमेठी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। इसके साथ ही डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। जिनके निस्तारण हेतु डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांव में जाकर निरंतर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे-मोटे विवाद निपटाएं। कहा कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। गौरीगंज में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
तहसील मुसाफिरखाना में 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार का निस्तारण किया गया। तहसील तिलोई में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें नौ का निस्तारण किया गया तथा तहसील अमेठी में 41 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। गौरीगंज के संपूर्ण समाधान दिवस में डॉ. इलामारन जी, सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर, डीडीओ तेजभान सिंह, पीडी आशुतोष दुब आदि मौजूद रहे।