फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   otp amethi adhar

Amethi News: आधार प्रमाणीकरण नहीं होने पर मोबाइल ओटीपी से मिलेगा राशन

Tue, 11 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
otp amethi adhar
गौरीगंज (अमेठी)। आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाने पर अब उपभोक्ता राशन से वंचित नहीं होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) सत्यापित कर निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में 3.48 लाख उपभोक्ताओं को राशन दिया जाता है। बता दें कि जनवरी से दिसंबर तक अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल निशुल्क वितरित किया जा रहा है। इस दौरान ई-पॉश मशीन में आधार प्रमाणीकरण नहीं होने की स्थिति में वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

24 अप्रैल को वंचित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर प्रमाणीकरण आवश्यक वस्तु का वितरण किया जाएगा। राशन वितरण पारदर्शी तरीके से हो सके, इसके लिए नोडल अफसर नामित किए गए हैं। इन्हें अपनी निगरानी में राशन वितरित कराने के बाद रिपोर्ट देने को कहा गया है। सभी पूर्ति निरीक्षकों को भ्रमण कर वितरण की निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन दुकानों को मिल चुकी आपूर्ति
जिले में 70,366 अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए 14,075.60 क्विंटल गेहूं व 10,556.70 क्विंटल चावल आवंटित किया है। पात्र गृहस्थी के 2,77,725 कार्ड धारकों के लिए 36,3514.63 क्विंटल गेहूं व 24,234.42 क्विंटल चावल मिला है। आवंटन को ग्राम पंचायतवार विभाजित कर डोर-स्टेप डिलीवरी की मदद से 764 कोटेदारों को आपूर्ति कर दी गई है।



पारदर्शी तरीके से होगा राशन वितरण
अप्रैल माह में शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को राशन वितरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्यवेक्षक वितरण की निगरानी करेंगे। आधार प्रमाणीकरण नहीं होने पर अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी से राशन दिया जाएगा। राशन वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई की जाएगी। विजय कुमार-क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed