{"_id":"6a592b974cdb4c9b3f0c8703","slug":"order-to-register-an-fir-against-the-accused-amethi-news-c-96-1-ame1002-170904-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरोपियों पर एफआईआर का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरोपियों पर एफआईआर का आदेश
Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खतौनी में कथित फर्जीवाड़ा कर गलत नाम दर्ज करने और जमीन का बैनामा कराने के मामले में सीजेएम सुल्तानपुर की अदालत ने लेखपाल, कानूनगो समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
जगदीशपुर के चक जंगला-निहालगढ़ निवासी मरियम निशा ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी मां बिट्टन की 13 जून 2003 को मृत्यु के बाद उनकी जमीन पर वास्तविक वारिसों का नाम दर्ज होने के बजाय नियावा गांव के कुछ लोगों ने तत्कालीन हल्का लेखपाल बृजभूषण और कानूनगो मोहनलाल श्रीवास्तव की मिलीभगत से अपना नाम खतौनी में दर्ज करा लिया।
आरोप है कि इसके बाद उसी आधार पर जमीन का बैनामा भी करा दिया गया। सीजेएम नवनीत सिंह ने प्रथमदृष्टया मामला पाए जाने पर लेखपाल बृजभूषण, कानूनगो मोहनलाल श्रीवास्तव समेत नामजद अन्य आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना के लिए जगदीशपुर थाना प्रभारी को आदेशित किया है।