फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of police post started in the district hospital

Amethi News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ पुलिस चौकी का संचालन

Mon, 24 Jun 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Operation of police post started in the district hospital
जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट व अभद्रता का मामला सुर्खियों में आने के बाद रविवार से पुलिस चौकी संचालित हो गई है। एसपी ने मामले संज्ञान में आने के बाद यहां तैनाती पहले ही कर दी थी, लेकिन भवन आवंटित होने के बाद पुलिस चौकी का संचालन अब शुरू हुआ है। गौरीगंज जिला अस्पताल में आएदिन वाहन चोरी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता के मामले आते थे। गत दिनों को ही कुछ लोगों ने एक चिकित्सक व फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी। 14 जून को एसपी जिला अस्पताल रक्तदान करने पहुंचे तो यह मामला फिर उनके संज्ञान में डाला गया था।
विज्ञापन

एसपी ने तत्काल पुलिस चौकी स्थापित करने की मंजूरी दे दी। दरोगा महेंद्र सरोज को जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बनाते हुए आरक्षी अनिल सिंह चौहान, रघुलाल व संतोष कुमार की तैनाती की। चौकी प्रभारी व सिपाहियों की तैनाती के बाद सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने चौकी कार्यालय के लिए इमरजेंसी विंग के सामने दो कक्ष का आवंटन किया है। रविवार को चौकी संचालित हो गई है। सीएमएस ने बताया कि पुलिस चौकी स्थापित होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed