{"_id":"5f8726d98ebc3e5bc527d96e","slug":"operation-of-passenger-train-started-on-double-track-amethi-news-lko5452504146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे ट्रैक पर शुरू हुआ यात्री ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे ट्रैक पर शुरू हुआ यात्री ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में दोहरे ट्रैक पर मंगलवार को हुए स्पीड ट्रायल व संस्तुति के बाद रेलवे ने ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। रेलवे की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम से दोहरे ट्रैक पर यात्री व मालवाहक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
गौरीगंज-जायस के बीच अरसा पूर्व से दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य चल रहा था। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक की मौजूदगी में दोहरे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद देर शाम स्पीड ट्रायल किया गया।
मामूली खामियों को दुरुस्त कर हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरे ट्रैक पर ट्रेन संचालन की संस्तुति की थी। रेल संरक्षा आयुक्त की संस्तुति पर रेलवे ने संचालन अनुमति प्रदान कर दी। अनुमति मिलने के बाद बुधवार को तीनों रेलवे स्टेशन (गौरीगंज, बनी व जायस) पर स्थापित हाइटेक कंप्यूटरीकृत परिचालन सिस्टम से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोहरे ट्रैक पर अप/डाउन ट्रेन का संचालन भी किया गया।
विज्ञापन
नई व्यवस्था लागू होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग में होने वाले विलंब से विभाग को निजात मिली तो अमेठी-जायस के बीच पड़ने वाले स्टेशन बनी, गौरीगंज व तालाखजुरी स्टेशन पर ट्रेनों की क्रॉसिंग से अनावश्यक विलंब नहीं होगा।
ट्रैक की सभी ट्रेन निरस्त होने के चलते बुधवार को सिर्फ सतलज एक्सप्रेस के साथ मालवाहक ट्रेनों का संचालन हुआ। शुक्रवार से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के बीच सतलज एक्सप्रेस के अलावा नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा।