फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of Malda Town-Delhi Express stopped

बंद हुआ मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन

Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Operation of Malda Town-Delhi Express stopped
अमेठी। कोविड संक्रमण में बंद होने के बाद दोबारा शुरू मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन विभाग ने फिर बंद कर दिया है। ट्रेन निरस्त होने के बाद दिल्ली, वाराणसी व पटना की यात्रा करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पद्मावत एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन का आदेश मिलने के बावजूद नेट पर ट्रेन के शो नहीं करने से आरक्षित टिकटों की बुकिंग शनिवार को शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लखनऊ प्रतापगढ़ वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेल विभाग ने नवंबर माह में मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल किया था। ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-पटना के बीच पडने वाले स्टेशनों की यात्रा करने में लोगों को सुविधा मिलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रैक पर पद्मावत एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बहाल करने का आदेश जारी होने के बाद विभाग ने बिना पूर्व सूचना मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया।
शनिवार को मालदा टाउन-दिल्ली, पद्मावत एक्सप्रेस व इंटरसिटी पर यात्रा करने के लिए यात्री स्टेशन पर टिकट आरक्षित कराने पहुंचे तो बुकिंग सिस्टम में मालदा टाउन-दिल्ली निरस्त तो पद्मावत व इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के शो नहीं करने से टिकटों की बुकिंग का कार्य शुरू नहीं हो सका।

ऐसे में जहां दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ व पटना के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी वहीं शुरू होने वाली ट्रेनों पर आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में संशय बरकरार है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बुकिंग सिस्टम में मालदा टाउन-दिल्ली अप/डाडन को निरस्त शो करने के साथ ही पद्मावत व इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed