{"_id":"6a8359fc4845752204078dda","slug":"opd-opens-after-two-days-patients-queue-up-amethi-news-c-96-1-ame1002-173580-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो दिन बाद ओपीडी खुली, मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो दिन बाद ओपीडी खुली, मरीजों की कतार
Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज। -संवाद
अमेठी सिटी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने तक मरीजों को लंबी कतार में इंतजार करना पड़ा। मरीज और तीमारदार अपनी बारी के इंतजार में परेशान दिखे।
जिला अस्पताल में 11:30 बजे परचा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, जांच केंद्र और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की कतार लगी थी। परचा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े थे। डॉक्टर से परामर्श के बाद दवा लेने पहुंचे तो वहां भी लाइन लगी मिली। नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग और फिजिशियन के कक्ष के बाहर अधिक भीड़ रही।
डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गर्वदीप सिंह के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार रही। कमला देवी ने बताया कि काफी समय से पैरों में जलन की परेशानी है। डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह अस्पताल पहुंचीं, मगर भीड़ के कारण काफी देर से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। प्रमोद कुमार ने बताया कि बुखार है और उपचार के लिए अस्पताल आए हैं। सुबह से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
किशनलाल ने बताया कि हड्डी में दर्द हो रहा है। सुबह अस्पताल पहुंच गए थे, मगर भीड़ के कारण अब तक नंबर नहीं आया। सोमवार को ओपीडी में 476 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें बुखार के 389, खांसी के 75, ठंड के साथ बुखार के 66, जुकाम के 71 और पेट दर्द के 53 सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीज रहे। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद ने बताया कि अवकाश के बाद ओपीडी खुलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीमित संसाधनों में सभी मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।