फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   OPD is different for fever patients

बुखार के मरीजों के लिए ओपीडी अलग

Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
OPD is different for fever patients
अमेठी। देश व प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों के लिए अलग कक्ष में ओपीडी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। बचाव के लिए पांच हजार मास्क व सेनिटाइजर खरीद का आर्डर दिया गया है। आम लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना से बचाव व लक्षण के पंपलेट वितरित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना को महामारी घोषित करने तथा देश व प्रदेश में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में मरीज मिलने की स्थिति में उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बुखार पीड़ित मरीजों का उपचार करने के लिए जिला अस्पताल में कक्ष नंबर सात को स्पेशल ओपीडी कक्ष घोषित कर दिया है। इस कक्ष में सिर्फ बुखार पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि ऐसे मरीजों के उपचार के लिए फीजिशियन डॉ. अनीस व डॉ. पीतांबर कनौजिया को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी के लक्षण व बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत, शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मदद से पंपलेट वितरित करा रहा है। सीएमओ ने बताया कि पांच हजार मास्क व सेनिटाइजर खरीद का आर्डर दे दिया गया है। जल्द ही जिला अस्पताल पर इसकी आपूर्ति हो जाएगी। आशा से लेकर एएनएम तक को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में 30 बेड वाला क्वैरेंटाइन कक्ष तैयार किया जा रहा है। इस कक्ष में विदेश से आने वाले ऐसे व्यक्तियों को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा जिनमें कोरोना के लक्षण निगेटिव हों और जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो। विदेश यात्रा कर आने वालों को कम से कम 14 दिन तक निगरानी में रखते हुए उनकी नियमित जांच कराई जाएगी। 14 दिन बाद कोई लक्षण नहीं होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
जिले के मुसाफिरखाना व तिलोई तहसील क्षेत्र में रहने वाले तीन व्यक्ति शनिवार को विदेश से अपने घर पहुंचे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक व्यक्ति सऊदी अरब तो एक सिंगापुर से तथा तिलोई तहसील क्षेत्र का एक व्यक्ति मलेशिया से शनिवार को अपने घर पहुंचा है। हालांकि ये तीनों देश चिह्नित उन सात देशों में नहीं हैं फिर भी इन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इनकी प्रारंभिक जांच कर ली गई है। इनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया। इसके बावजूद इन्हें 14 दिन तक स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा जाएगा।
सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि चीन, इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, दक्षिण कोरिया व ईरान कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इन देशों से आने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। यहां से आने वाले पहले तो देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर ही रोककर 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखे जा रहे हैं। कोई लक्षण नहीं होने पर इन्हें घर भेजा जा रहा है।

ऐसे लोगों के जिले में दाखिल होते ही स्वास्थ्य विभाग 14 दिन तक अपनी निगरानी में रखेगा। सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर चिह्नित देशों में रहने वाले 18 लोग अब तक जिले में आए हैं। बताया कि इनमें से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। 14 लोगों के तो 28 दिन पूरे हो गए हैं। चार लोगों को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed