{"_id":"61a3c1a09260087cdb5dcdcf","slug":"only-20-percent-of-the-roads-are-potholed-amethi-news-lko6065258189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 20 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 20 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त
विज्ञापन
02 : संग्रामपुर : जर्जर पड़ा ठेगहा-कुटीवा संपर्क मार्ग। -संवाद
- फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। प्रदेश सरकार ने एक माह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का जो विशेष अभियान चला वह जिले में धड़ाम हो गया। एक नवंबर से शुरू हुए अभियान का सोमवार को अंतिम दिन है। अभियान के 28 दिन बाद भी संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र की महज 20 फीसदी ग्रामीण सड़कें ही गड्ढा मुक्त हो सकी हैं।
प्रदेश की योगी सरकार ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का फरमान जारी किया था। इसके लिए बाकायदा बजट भी जारी हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि अभियान के बाद किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखना चाहिए। बावजूद इसके क्षेत्र की तमाम सड़कें गड्ढा मुक्त अभियान का हिस्सा नहीं बन सकीं।
क्षेत्र की जितनी भी ग्रामीण सड़कें हैं तकरीबन सभी में इस कदर बड़े गड्ढे हैं कि इन सड़कों पर चलना दूभर है। संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा-हरिवंशपुर-कुटीवा संपर्क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने पैच वर्क का काम शुरू तो किया लेकिन कुछ ही दूर तक ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया। आगे का काम छोड़ दिया।
विज्ञापन
संग्रामपुर में दर्जनों ऐसी सड़कें हैं जिनको न तो गड्ढा मुक्त अभियान में शामिल किया गया न ही लेपन कार्य किया गया। संग्रामपुर के ग्रामीणों का कहना है कि सभी सड़कें इस कदर उखड़ी पड़ी हैं कि इन पर चलना बेहद मुश्किल है।
इन सड़कों की दशा खराब
- संग्रामपुर से शीतलागंज बाजार संपर्क मार्ग की दशा बेहद खराब है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है।
- छाछा-अम्मरपुर-ठेंगहा संपर्क मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस सड़क पर भी लोगों का चलना दूभर है।
- अमेठी कस्बे को प्रतापगढ़ जिले के किठावर कस्बे से जोड़ने वाली अमेठी-विशेषरगंज-किठावर मार्ग पर भी चलना दूभर।
- कसारा-कुटीवा-विशेषरगंज मार्ग पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
- छह किलोमीटर लंबे टीकरमाफी-धोएं-ठेंगहा मार्ग की स्थिति भी दयनीय। इससे होकर सुरक्षित गुजरना काफी मुश्किल है।
- बड़गांव-शीतलागंज-केल्हाई बाजार संपर्क मार्ग कई वर्षों से जर्जर है। प्रतिदिन कोई न कोई सड़क पर चोटिल होता रहता है।
गांवों को जोड़ने वाली दो दर्जन सड़कें खस्ताहाल
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते ठेंगहा-मड़ौली संपर्क मार्ग, जरौटा-तारापुर संपर्क मार्ग, अम्मरपुर-चंडेरिया संपर्क मार्ग, बेलखरी-कटका तिराहा संपर्क मार्ग, जरौटा-उत्तरगांव संपर्क मार्ग, विशेषरगंज-गंगौली संपर्क मार्ग समेत दर्जनों सड़के गड्ढा मुक्त नहीं की गईं। इन सड़कों पर लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्गों पर बने गड्ढों और सड़कों पर बिखरीं गिट्टियों के चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।