फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one lakh population faces light cut off whole night

रात भर परेशान रही करीब एक लाख आबादी

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
one lakh population faces light cut off whole night
गौरीगंज (अमेठी)। गर्मी शुरू होते ही बिजली आंख मिचौली करने लगी है। बेनीपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार पूरी रात बाधित रही। ऐसे में उपकेंद्र क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी पूरी रात परेशान रही। सुबह छह बजे फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अमेठी के विद्युत उपकेंद्र बेनीपुर से तीन फीडर गुंगवाछ, रामघाट और बारामासी संचालित होता है। मंगलवार शाम होते ही आपूर्ति बाधित होना शुरू हो गई।
विज्ञापन

रात 11 बजे आपूर्ति रुकी, एक बजे फिर आपूर्ति बंद हुई तो पूरी रात नहीं बहाल हो सकी। ग्रामीण पहले तो बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन एक घंटा, फिर डेढ़ और दो घंटा बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। लोग उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन वहां किसी का भी फोन पूरी रात रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में उपकेंद्र क्षेत्र की करीब एक लाख से ज्यादा आबादी पूरी रात गर्मी और मच्छरों से परेशान रही।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे आपूर्ति मिली। ग्रामीण इंद्रेश पाठक, सुधीर, अमित तिवारी, आशुतोष तिवारी व राम प्रसाद द्विवेदी के अनुसार जब से गर्मी शुरू हुई है, तब से बिजली रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही है। दिन में पूरी दोपहरी बिजली गायब रहती है। एक बार शाम को आठ बजे के आसपास कटौती होती है, फिर सोने के समय रात दस से 11 बजे के बीच में लगातार कटौती की जा रही है। इन लोगों ने पावर कारपोरेशन के अफसरों से रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति देने तथा रात 10 बजे के बाद कटौती नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अफसरों के अनुसार फीडर में खामी आने के चलते रात एक बजे आपूर्ति बाधित हो गई थी। बताया कि पूरी रात कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे, सुबह छह बजे फाल्ट दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed