{"_id":"612fbb538ebc3e31e47f3ee9","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-amethi-news-lko5936348151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तेज रफ्तार पिकअप ने मंगलवार देर शाम दो साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई तो दूसरे का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव तिवारीपुर मजरे करनाईपुर निवासी शिवकरन शर्मा (55) तथा अमेठी थाना क्षेत्र के ही गांव सरायकांधा निवासी जगन्नाथ यादव (60) मंगलवार देर शाम साइकिल से अमेठी जा रहे थे। अंतू रोड स्थित गर्ग ऑटोमोबाइल के समीप शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने शिवकरन शर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवकरन को मृत घोषित कर दिया जबकि जगन्नाथ का इलाज अमेठी सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भतीजे विवेक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।