{"_id":"5fba958c8ebc3e9bb925aaf2","slug":"one-killed-four-injured-in-different-accidents-amethi-news-lko55123902","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन दुर्घटनाओं में एक मौत की मौत हो गई तो चार घायल हो गए। चिकित्सकों ने घायलों में दो की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है जबकि दो का सीएचसी पर इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी सरफराज रविवार को मंगरौली स्थित अपने मुर्गी फार्म पर गए थे। सरफराज फार्म पर लगे सबमर्सिबल को चलाने गए तो वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए। फार्म पर मौजूद कर्मी परिवारीजनों को सूचना देते हुए उन्हें इलाज के लिए तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सरफराज के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी दुर्घटना जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग स्थित रानीगंज के समीप हुई। शनिवार देर रात मऊ अतवारा निवासी राजेश (24) बाइक से अपने घर जा रहे थे कि रानीगंज के पास अयोध्या की ओर से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर में राजेश के अलावा दूसरी बाइक पर सवार जिला अयोध्या के गांव मिसरौली निवासी बलराम तथा इनकी बाइक पर सवार इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव ढोली अकरम निवासी शैलेंद्र घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बलराम व शैलेंद्र की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। तीसरी दुर्घटना में सलाबतगढ़ निवासी तरन्नुम रविवार को परिवार के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से जगदीशपुर बाजार से घर जा रही थीं।
रास्ते में दुलारी नगर के पास वे से नीचे गिर पड़ीं। साथ रहे व्यक्ति ने तरन्नुम को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सिर में गहरी चोट होने के चलते उन्हें भी ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।