फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one farmer died other injured during working in farm

खेत में दो किसानों पर गिरी बिजली, एक की मौत

Tue, 31 Aug 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
one farmer died other injured during working in farm
जगदीशपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज क्षेत्र में सोमवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक किसान की की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे किसान को सीएचसी से ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा शिवरतनगंज क्षेत्र के सरायमाधव में हुआ। गांव निवासी शिवबरन (45) व शंकर (55) सोमवार शाम करीब चार बजे अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बारिश होने लगी। गरज और चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर परिवारीजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शिवबरन की मौत हो गई। शंकर की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवबरन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। एसडीएम तिलोई योगेंद्र सिंह ने बताया किपीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed