{"_id":"5f9af5c78ebc3e9be27d9fa9","slug":"one-death-from-corona-amethi-news-lko5476593180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित अधेड़ की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित अधेड़ की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमित की रफ्तार कम होने के साथ संक्रमित मरीजों की मौत के सिलसिले में बुधवार को एक और कड़ी जुड़ गई। बुधवार रात संकलित रिपोर्ट में मुसाफिरखाना के रहने वाले एक अधेड़ की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई। इतना ही नहीं स्वास्थ्य कर्मी समेत आठ के संक्रमित होने तथा अस्पताल में भर्ती पांच के सही होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते तीन दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व ट्रूनॉट मशीन से की गई 1,626 की जांच रिपोर्ट संकलित होकर बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में मुसाफिरखाना के टिकरा गांव निवासी शिवशंकर (54) 16 अक्टूबर को जांच के दौरान संक्रमित पाए गए थे। पुष्टि होने पर उन्हें असैदापुर में संचालित एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया जहां तबीयत खराब होने पर उन्हें 19 अक्टूबर को मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार देर रात मिली रिपोर्ट में सीएचसी भेटुआ में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी समेत आठ स्थानीय लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो 1,618 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। अस्पताल में भर्ती पांच संक्रमित के सही होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट में भेटुआ ब्लॉक के अलग-अलग गांव के तीन, सिंहपुर के दो तथा जामो, भादर व जगदीशपुर विकास खंड के एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के तहत संक्रमितों के उपचार व संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ बचाव कार्य के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,851 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,692 ठीक हो चुके हैं तो 27 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 132 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेट में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।