{"_id":"6740e31431fee085800498b4","slug":"one-dead-three-injured-in-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-129994-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
Sat, 23 Nov 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल (अमेठी)। कस्बा स्थित रानीगंज मार्ग पर शुक्रवार को सड़क पार कर रहे युवक से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में एक की मौत हो गई।
बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के इमाम अली गांव निवासी हौसिला प्रसाद रानीगंज कस्बे में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वह बाइक सवार मीरापुर मजरे हरखूमऊ गांव निवासी अर्जुन, रंजीत तथा मड़वा गांव निवासी अमृतलाल से टकरा गए। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हौसिला प्रसाद की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एंबुलेंस कर्मी घायल हौसिला प्रसाद को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी सीएचसी जगदीशपुर के पास मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को भी डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मौके से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है। घायल हौसिला की मौत जानकारी मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।