फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one dead and 10 injured in road accidents

सड़क हादसों में युवक की मौत, 10 लोग घायल

Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
one dead and 10 injured in road accidents
जगदीशपुर/अमेठी। अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दस अन्य घायल हुए हैं। जगदीशपुर क्षेत्र के पूरबगांव निवासी कृष कुमार (21) गांव के ही जयप्रकाश के साथ गुरुवार को देर शाम बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रानीगंज के पास मालवाहक वाहन ने बाइक को टक्कर को मार दी। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने कृष को मृत घोषित कर दिया। कृष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसा कादूनाला के पास हुआ। सुल्तानपुर निवासी डॉ. आफताब, पत्नी तथा पुत्री जोया और चालक रामू के साथ कार से जा रहे थे। कादूनाला के पास हाईवे पार करते समय कार एक टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में डॉ. आफताब, उनकी पत्नी व पुत्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर परिवार समेत दूसरे वाहन से सुल्तानपुर लौट गए। तीसरा हादसा शुक्रवार सुबह बाजार शुकुल मार्ग पर बाबा का पुरवा गांव के पास हुआ। बाबा का पुरवा निवासी शकील पत्नी नफीसा के साथ बाइक से जा रहे थे।
ट्रैक्टर से हुई टक्कर में दंपती घायल हो गए। उधर नुवावां गांव निवासी अनुराग मिश्र की बाइक मंगलपुर के पास छुट्टा मवेशी से टकरा गई। अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए।
संग्रामपुर के सरैया गांव निवासी सरवन यादव की बाइक बलभद्रपुर गांव के पास तारापुर निवासी उत्कर्ष की बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में उत्कर्ष, सरवन व स्वप्निल घायल हो गए। अनुराग, स्वप्निल व उत्कर्ष को ट्रा?मा सेंटर रेफर किया गया है।

कूरेभार में साइकिल सवार को जीप ने रौंदा
कूरेभार। क्षेत्र के भटवारा प्लांट के पास शुक्रवार को साइकिल सवार एक युवक को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान संजय (28) निवासी सरैया भरथी थाना कूरेभार के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed