फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One day policemen became girls

नायक की तर्ज पर एक दिन की कोतवाल बनीं छात्राएं

Fri, 20 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
One day policemen became girls
अमेठी। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर छात्राओं में आत्मशक्ति व निर्णय की क्षमता बढ़ाने के लिए नायक फिल्म की तर्ज पर जिले के सभी थानों पर छात्राओं को बाकायदा चार्ज देकर एक दिन की प्रभारी बनाया गया। प्रभारी बनीं छात्राओं ने थाने पर आए फरियादियों के समस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण के लिए मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

यही नहीं सुनवाई के बाद एक दिन की प्रभारी बनीं छात्राएं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर न सिर्फ वाहनों की चेकिंग की बल्कि बिना मास्क व हेलमेट लगाए लोगों को चालान भी किया। एसपी की ओर से बालिका सशक्तीकरण को लेकर की गई इस अनूठी पहल से पुलिस अफसर बनीं छात्राएं उत्साह से लबरेज दिखीं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुक्रवार को जिले में पुलिस विभाग की ओर से एक नई पहल की गई। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर दैनिक विवरण साफ्ट पर बकाया चार्ज देने के बाद जिले के सभी थानों में छात्राओं को एक दिन का प्रभारी नामित करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज में शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा काजल तो अमेठी में आरआरपीजी कॉलेज की मांसी अग्रवाल, बाजारशुकुल थाने में सृष्टि शुक्ला, पीपरपुर थाने में अंशिका उपाध्याय, कमरौली में इरम, मुसाफिरखाना में मंगलम महिला महाविद्यालय की छात्रा स्वाती तिवारी समेत सभी थानों में छात्राओं को प्रभारी बनाया गया।
थाने में प्रभारी की कुर्सी पर बैठी छात्राओं ने फरियादियों की सुनवाई करते हुए निस्तारण के लिए पुलिस टीम को मौके पर रवाना कराया। यही नहीं एक दिन की प्रभारी बनीं छात्राओं ने सुनवाई के बाद थाना क्षेत्र के चौराहों, बैंकों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए लोगों से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।
चेकिंग के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों को चालान करते हुए नियमानुसार जुर्माना भी वसूला। एक दिन की थाना प्रभारी बनने वाली छात्राओं को थाने के साथ ही कार्यालय के अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी देकर उनके निर्वहन में सहयोग किया गया।

एसपी की ओर से मिले इस सम्मान से छात्राओं का आत्मबल देख अधिकारी भी गदगद नजर आए। एसपी ने बताया कि थाने पहुंची छात्राओं को विभाग से जुड़े सभी प्रकोष्ठों व उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा कि इससे छात्राओं में आत्मरक्षा व स्वावलंबन के साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता मेें वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed