{"_id":"61e44a33264a51171a20c893","slug":"one-day-left-in-ration-distribution-could-not-be-lifted-amethi-news-lko6137474158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में एक दिन शेष, नहीं हो सका उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में एक दिन शेष, नहीं हो सका उठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर विक्रेता की दुकानों से राशन वितरण के लिए निहित तिथि में सिर्फ एक दिन शेष है। बावजूद इसके रविवार तक करीब 15 कोटेदारों के खाद्यान्न का उठान नहीं हो सका। कोटेदार विपणन गोदाम पर खाद्यान्न उठान की कवायद में दिनभर परेशान रहे।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर की दुकानों पर लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न उठान को लेकर कोटेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि उचित दर की दुकानों पर लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण माह की 15 तारीख तक किया जाता है।
उसके बाद 20 तारीख से माह में दूसरी बार खाद्यान्न के वितरण की डेट लग जाती है। लेकिन जनवरी माह में 15 तारीख तक कोटेदारों को खाद्यान्न उठान नहीं मिल पाने के कारण दो दिन वितरण की डेट (17 तारीख तक) बढ़ा दी गई है। खाद्यान्न वितरण के लिए बढ़ाई गई वितरण तिथि को सिर्फ एक दिन शेष है। बावजूद इसके 150 कोटेदारों के सापेक्ष करीब 15 से अधिक कोटेदारों के खाद्यान्न का उठान नहीं हो सका था।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर कोटेदार खाद्यान्न उठान की कवायद में जुटे रहे। जिससे वह अपनी दुकानों से संबंधित लाभार्थियों को सोमवार शाम तक राशन वितरित कर सकें। कोटेदारों का कहना है कि खाद्यान्न उठान समय से नहीं मिल पाने के कारण उन्हें जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं गोदाम पर वाहन लेकर आने के बावजूद उन्हें वापस लौटना पड़ता है। जिससे वाहन का अतिरिक्त खर्च उन पर पड़ रहा है।
दूसरा वितरण 25 से होने की संभावना
खाद्यान्न उठान एवं वितरण समय से नहीं होने के चलते माह में दूसरी बार वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न उठान के लिए चालान जनरेट नहीं हो पाता। आपूर्ति निरीक्षक योगेश ने बताया कि खाद्यान्न वितरण होने के बाद ही चालान जनरेट हो पाता है। उन्होंने बताया कि अभी माह में दूसरी बार वितरित होने वाले खाद्यान्न की डेट नहीं आई है। खाद्यान्न वितरण में हो रही देरी को देखते हुए 25 तारीख तक दूसरी बार खाद्यान्न वितरण शुरू होने की संभावना है।