{"_id":"5eeb8f8a8ebc3e42bb684410","slug":"one-crore-amethi-news-lko526594967","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता के परिवार को मिले एक करोड़ का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता के परिवार को मिले एक करोड़ का मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। भाकियू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से पिछले 16 मई को अमेठी जिला प्रभारी की गोली मारकर की गई हत्या में उनके परिवार को सहायता व सुरक्षा दिलाने की मांग की है। डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में परिवार के जीवन यापन के लिए मुआवजा, बेटे को सरकारी नौकरी, पुत्रियों को निशुल्क शिक्षा तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है।
अमेठी थाना क्षेत्र के गांव श्रीरामपुर मजरे उमापुर गाना पट्टी निवासी प्रमोद मिश्र (भाकियू के जिला प्रभारी) की 16 मई की शाम घर जाते समय लोनियापुर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 72 घंटे के भीतर हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
ज्ञापन में परिवार के जीवन यापन के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, परिवार की सुरक्षा के लिए अंग रक्षक मुहैया कराने, पुत्रियों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने, मृतक के भाई को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने तथा नुवावां से मृतक के घर तक बनी सड़क का डामरीकरण कराकर उनके नाम का गेट बनवाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने मांग नहीं पूरी होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।