{"_id":"6453f7f1afeb3b794b0d702f","slug":"on-the-spot-settlement-of-group-womens-problems-amethi-news-c-13-1-216921-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समूह की महिलाओं की समस्याओं को मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समूह की महिलाओं की समस्याओं को मौके पर निपटारा
Thu, 04 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। जामो ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदों में बृहस्पतिवार को डीसी मनरेगा ने कैंप लगाकर सक्रिय समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। इसके बाद गांव में संचालित अन्य कार्यक्रमों व संस्थानों का निरीक्षण कर हकीकत परखी।
डीसी मनरेगा/प्रभारी बीडीओ जामो एके सिंह बृहस्पतिवार को बैंक अफसरों व ब्लॉक कर्मचारियों के साथ गांव में चौपाल लगाई। सबसे पहले गांव में सक्रिय 14 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। समूहों के अभिलेख, बैंक अनुदान समेत सभी प्रपत्रों का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं द्वारा बताई गई समस्या का निस्तारण कराया।
कई समूह महिलाओं का मनरेगा योजना में जॉब कार्ड नहीं होने की स्थिति में मौके पर ही उनका जॉब कार्ड बनवाया गया। साथ ही एनआरएलएम के जरिए आवास व मनरेगा जॉब कार्ड धारकों में से सभी समूहों में पांच-पांच लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद बीसी, विद्युत व बैंक सखियों से भी वार्ता की गई। अब तक उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। सामुदायिक शौचालय की केयर ने भुगतान नहीं होने की बात कही। इस पर डीसी ने पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से अविलंब रुका हुआ मानदेय निर्गत करने का निर्देश दिया।
गांव में संचालित गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर 60 जानवर संरक्षित मिले। परिसर में 400 क्विंटल भूसा व पांच क्विंटल पशु आहार का स्टॉक पाया गया। ग्राम प्रधान को संरक्षित जानवरों के खानपान के साथ ही उन्हें छोड़कर चराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। गांव में ही संचालित गेंहू क्रय केंद्र का भी निरीक्षण कर किसानों से खरीद करने का निर्देश दिया। चौपाल में विभाग से संबंधित कर्मचारी व अफसर मौजूद रहे।