{"_id":"61bcd3c85d10ed0f6075d911","slug":"oil-salt-and-gram-will-be-available-only-from-the-original-quota-shop-amethi-news-lko609416588","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की मूल दुकान से ही मिलेगा तेल, नमक व चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की मूल दुकान से ही मिलेगा तेल, नमक व चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कोटे की दुकान से प्रति कार्ड राशन के साथ एक किलोग्राम निशुल्क दाल, तेल व नमक दिसंबर से वितरित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पोर्टेबिलिटी के तहत उपभोक्ताओं को नमक, तेल व चना नहीं मिलेगा। राशन के अतिरिक्त मिलनी वाली अन्य सामग्री प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को कोटे की मूल दुकान पर जाना होगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत निर्धारित दर पर नियमित राशन के साथ जिले के 70,378 अंत्योदय व 2,37,931 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन के साथ चना, नमक व तेल निशुल्क वितरित किया जा रहा है। दिसंबर से शुरू हुए वितरण को पारदर्शी बनाने की कवायद में पूर्ति विभाग जुटा है। डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अंत्योदय राशनकार्ड पर प्रतिकार्ड 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल निशुल्क वितरित किया जा रहा है।
राशन के अतिरिक्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डों पर प्रति कार्ड एक-एक किलोग्राम नमक व चना तथा एक लीटर खाद्य तेल निशुल्क वितरित किया जा रहा है। डीएसओ ने बताया कि पोर्टेबिलिटी के तहत उपभोक्ता को मूल दुकान से ही चना, नमक व तेल मिलेगा। यदि कोई कार्डधारक पोर्टेबिलिटी से किसी अन्य राशन की दुकान से राशन (गेहूं व चावल) लेता है, तब भी उसे अतिरिक्त वस्तुएं खाद्य तेल, साबुन चना व नमक अपनी मूल राशन की दुकान अर्थात जिस राशन की दुकान से कार्ड बना हुआ है, वहां से ही प्राप्त करना होगा। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है। नोडल अफसर की निगरानी में प्वांइट ऑफ सेल मशीन से वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार राशन कार्ड
ब्लॉक अंत्योदय कार्ड पात्र गृहस्थी कार्ड
गौरीगंज - 5668 - 23229
शाहगढ़ - 3136 - 12338
जामो - 6619 - 26394
अमेठी - 4528 - 18333
भेटुआ - 4131 - 13767
भादर - 4640 - 18764
संग्रामपुर - 3471 - 12772
मुसाफिरखाना - 6812 - 20522
जगदीशपुर - 7916 - 36508
बाजार शुकुल - 6628 - 24373
तिलोई - 5209 - 22061
बहादुरपुर - 2687 - 8333
सिंहपुर - 8351 - 27472
नपं अमेठी - 152 - 1829
नपं मुसाफिरखाना - 116 - 1044
नगर पालिका जायस - 134 - 3656
.............................................................................
योग - 70378 - 2,37,931
...........................................................................
नियमानुसार होगा वितरण
डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर से मार्च तक उपभोक्ताओं को राशन के साथ प्रतिकार्ड एक किलोग्राम निशुल्क दाल, नमक व तेल का वितरण किया जाएगा। पर्यवेक्षक की निगरानी में कोटेदार को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से वितरण करने का निर्देश दिया गया है। वितरण में लापरवाही या अनियमितता बरतने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने उपभोक्ताओं से कोटेदार के ओवररेटिंग करने या निर्धारित खाद्य सामग्री का वितरण नहीं करने की दशा में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीे गौरीगंज/अमेठी के मोबाइल नंबर 7248828404 तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तिलोई/मुसाफिरखाना के मोबाइल नंबर 7355589009 पर दे सकता है।