फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers will keep an eye on every activity

Amethi News: हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे अफसर

Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officers will keep an eye on every activity
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार नगरीय निकाय क्षेत्रों में 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। इसके लिए छह जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सभी नामित अफसर भ्रमणशील रहकर चुनाव संपन्न कराने में सहयोग व प्रत्याशियों के गतिविधि की निगरानी कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद गौरीगंज और जायस में अध्यक्ष समेत 25-25 सभासद, नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष व 12 सभासद तथा मुसाफिरखाना में अध्यक्ष व 10 सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान होना है। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए मनाने की कोशिश में जुटे हैं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण व सकुशल निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारियां पूरी करने में जुटा है। 11 मई को गौरीगंज में 31 बूथ, जायस में 32, अमेठी में 12 तथा मुसाफिरखाना में 10 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गौरीगंज में सहायक खाद्य आयुक्त राजेश द्विवेदी व सीबीओ जेपी सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। गौरीगंज को पांच सेक्टर में विभाजित कर जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, आईजी स्टांप सीपी मौर्य, बीडीओ बाजार शुकुल अंजलि वर्मा तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ मोनिक सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसी तरह जायस नगर पालिका परिषद में प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह व उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, वाणिज्यकर अधिकारी वीरेंद्र बहादुर सिंह, पशु चिकित्सक डॉ. अंबर मिश्र, प्राविधिक सहायक भूपेंद्र प्रताप, उपायुक्त वाणिज्यकर अनुराग चौधरी, पशु चिकित्सक डॉ. उमाकांत सिंह तथा डिप्टीआरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है।

नगर पंचायत अमेठी डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र को जोनल मजिस्ट्रेट तो पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में एक्सईएन जल निगम विक्रम प्रताप सिंह को जोनल व सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी व प्राविधिक सहायक शुभम पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी नामित अफसरों को आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed