फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers should not work under pressure: DM

दबाव में आकर काम न करें अधिकारी : डीएम

Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers should not work under pressure: DM
गौरीगंज (अमेठी)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम व एसपी ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ को बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा के साथ ही किसी भी प्रत्याशी द्वारा उन्हें धमकाने व प्रलोभन देने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया। इस दौरान किसी के पक्ष में कार्य करने वाले अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी डीएम ने दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन को लेकर डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने एडीएम एसपी सिंह के अलावा सभी एसडीएम व सीओ के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख का नाम निर्देशन पत्र आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक व नाम जांच दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को नाम वापसी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक, दस जुलाई को मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक एवं मतगणना दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। डीएम ने सभी अफसरों को क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी अफसर किसी के दबाव में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे कि उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु बाध्य होना पड़े। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अध्ययन कर लें।
मतदान केंद्र के 200 मीटर परिधि के भीतर बीडीसी सदस्य (प्रत्याशी/ मतदाता), ड्यटी में लगे अधिकारी के अलावा किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मतदान परिसर के 200 मीटर परिधि के बाहर बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेें।
एसपी ने सभी को भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए कहा कि सभी अपने क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से समन्वय स्थापित रखें। यदि बीडीसी द्वारा किसी प्रकार की समस्या बतायी जाती है तो उसका तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

किसी बीडीसी सदस्य को डराने या धमकाने जैसी शिकायतें प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नामांकन स्थल के बाहर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed