फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Officers reached the village on the warning of boycott of voting

मतदान बहिष्कार की चेतावनी पर गांव पहुंचे अफसर

Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Officers reached the village on the warning of boycott of voting
जगदीशपुर (अमेठी)। मार्ग नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को बीडीओ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान बीडीओ ने रास्ते का निरीक्षण करते हुए जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रास्ता निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा के पूरे लाला ईश्वरी दास मजरे मिश्रौली के ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों के वायदे के बावजूद आज तक गांव तक जाने के लिए रास्ता नहीं बनने से परेशान हैं। परेशान ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक बोर्ड लगाकर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी तो अमर उजाला ने प्रमुखता से रोड नहीं तो वोट नहीं का लगा दिया बोर्ड शीर्षक से बुधवार को खबर प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के निर्देश पर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी जगदीशपुर शशि कुमार तिवारी गांव पहुंचे। बीडीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें जल्द ही मार्ग निर्माण कार्य कराने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर आने-जाने की परेशानी है। मुख्यमार्ग व गांव को मार्ग से जोड़ने के लिए बीच में रेल ट्रैक होने से परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग से रेल ट्रैक तक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया है, तो दूसरी तरफ खड़ंजा लगा हुआ है। अंडरपास से खड़ंजा को जोड़ने के लिए रेलवे के साथ कुछ किसानों के खाते की भूमि होने से निर्माण नहीं हो पा रहा है।

कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को साैंपते हुए रेलवे से सहमति लेनेे का अनुरोध किया जाएगा। रेलवे की सहमति मिलने के बाद अंडर पास निर्माण तक मार्ग को जोड़ते हुए ग्रामीणों की परेशानी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed