{"_id":"6ab5910c4cdeda0fb2012f08","slug":"number-of-patients-with-fever-and-coldflu-rises-amethi-news-c-96-1-ame1002-176505-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
तिलोई मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मरीजों को देखते डॉक्टर। -संवाद
तिलोई। मौसम बदलने के साथ बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में 1418 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 756 मरीज मेडिसिन विभाग पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी व दवा वितरण कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीजों को चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
सुबह करीब 11:20 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से मेडिसिन और चेस्ट विभाग तक मरीज कतार में खड़े दिखे। प्रतीक्षालय की कुर्सियां भर जाने से कई मरीज जमीन पर बैठे नजर आए। गैलरी में भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
दवा वितरण कक्ष के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जामो निवासी गुरुसवक ने बताया कि वह सुबह से मेडिसिन विभाग के कक्ष संख्या पांच के बाहर कतार में खड़े हैं, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया। उनका आरोप है कि बाद में पहुंचे कुछ लोग आगे निकल गए।
विज्ञापन
वनभरिया निवासी रहमत अली ने बताया कि भीड़ के कारण चिकित्सक को दिखाने में काफी समय लगा। बरकत ने बताया कि मरीजों की अधिक संख्या के कारण कक्ष के बाहर कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। रामसहाय भी सुबह से कतार में लगे रहे।
बृहस्पतिवार को मेडिसिन के 756 मरीजों के अलावा चेस्ट के 385, आर्थो के 279 और सर्जरी के 198 मरीजों ने पंजीकरण कराया। आंख और कान संबंधी बीमारी के मरीज भी पहुंचे।