फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Number of infected reached below 100 in Amethi

अमेठी में 100 से नीचे पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 17 Nov 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Number of infected reached below 100 in Amethi
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते कई माह बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। सोमवार देर शाम मिली 970 सैंपलों की रिपोर्ट में महज पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या घटकर 94 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को सोमवार देर रात 14, 15 व 16 नवंबर को अलग-अलग स्थानों से 970 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में बहादुरपुर व तिलोई ब्लॉक के अलग-अलग गांव के एक-एक तथा जगदीशपुर विकास खंड के तीन स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कई माह से 100 से ऊपर रहने वाली जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 94 पहुंच गई है। वैसे तो पिछले कई दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या इस से आगे नहीं बढ़ी लेकिन अब जिले में कोरोना की रफ्तार एकदम सुस्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,086 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिनमें से उपचार के बाद 2,964 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 28 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 94 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर 0.4 फीसदी है जबकि अक्टूबर माह में यह 0.8 फीसदी थी।
सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम मेें मंगलवार सुबह पहुंचे डीएम अरुण कुमार ने अफसरों के साथ कोरोना के मामलों की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे से कहा कि हमारी कोशिश यह होने चाहिए कि जिले में कोविड के एक भी नए मामले सामनेे नहीं आएं।

इसके लिए न सिर्फ सर्विलांस टीमों बल्कि अफसरों को भी सक्रिय रहना होगा। अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों को नियमित फीडबैक लिया जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिले के जिन गांवों में अब तक कोरोना की जांच नहीं हुई वहां विशेष कैंप लगाकर प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed